बदायूं । विकासखंड उझानी के अंतर्गत ग्राम सिरसौली में जंगली सुअरों का आतंक है।कल रेस्क्यू टीम में शामिल वन विभाग का दरोगा गंभीर घायल हो गया था।।आज दूसरे दिन वन विभाग की टीम नहीं पहुंची । ग्रामीणों का गांव में जाना हुआ मुश्किल। किसान अपने खेतों पर डर की वजह से नहीं पहुंच पा रहे हैं । कल का पागल जंगली सूअर पकड़ से बाहर है। कोई भी जनहानि हो सकती है । वन विभाग पर जंगली सूअर पकड़ने के उपकरण भी नहीं है और ना ही वन विभाग टीम जंगली जानवरों की पकड़ने की ट्रेनिंग लिए हुए हैं । राम भरोसे चल रहा है वन विभाग। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना अपने पैतृक गांव सिरसौली में आज पहुंचे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने अपनी दुख भरी कहानी बताई । मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने गांव के लोगों को भरोसा दिलाया है जंगली सूअर पकड़े जाएं ग्रामीणों को इसे बहुत बड़ी हानि हो रही है। खेतों को चौपट कर रहे हैं अगर कोई जनहानि होती है इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा जिला अधिकारी प्राइवेट लोगों से इन जंगली सुअरों को पकड़वाने की अनुमति दें ताकि जंगली सुअरों से निजात पा सके ग्रामीण । उन्होंने कहा ग्रामीण चिंता ना करें प्रशासन अगर ध्यान नहीं देता है तो गांव में ही बैठकर करेंगे बड़ा आंदोलन मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कड़े शब्दों में कहा है जिला अधिकारी बाहर से टीम बुला कर रेस्क्यू कराए औऱ जंगली सुअर को पकड़वाए।