बदायूँ। बिल्सी थाना क्षेत्र की सिरसौली गांव के जंगल में वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिसमें टीम के सदस्य शुभम प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम जंगली सूअर का रेस्क्यू कर रही थी, तभी यह घटना हुई। शुभम प्रताप सिंह वन विभाग कालोनी थाना सिविल लाइंस के निवासी हैं और वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य हैं। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें बदायूं जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना वन विभाग की टीम की बहादुरी और जंगली जानवरों के साथ काम करने के दौरान होने वाले खतरों को दर्शाती है। वन विभाग की टीम लगातार जंगली जानवरों के रेस्क्यू और संरक्षण के लिए काम कर रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं उनकी सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को भी उजागर करती हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने वन विभाग के रेंजर को फोन करके रैकसूटीम को बुलाया। थाना उझानी ग्राम सिरसौली में सूअर का आतंक है। मेडिकल कॉलेज के पीछे जंगली सूअर का कुनमा तेजी से बढ़ रहा है अब वह किसानों पर आक्रमण करने पर उतारू आज मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के खेत पर मिर्च लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चे और मजदूर तोड़ रहे थे। आक्रमण किया सूअर द्वारा बाल बाल बच्चे ग्रामीणों ने सूअर के लिए दौडाया परंतु सूअर काबू में नहीं आया है वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा अगर यह जंगली सूअर नहीं पकड़े गए तो फिर बड़ा आंदोलन गांव में ही बैठकर करेंगे किसानों की फसल को चौपट कर रहे हैं जंगली सूअर प्रशासन इनके लिए पकड़वाय भरना होगा आंदोलन आज गफे कुशवाहा पुष्पेंद्र कुशवाहा चित्रांश सक्सेना सोनपाल सागर संजीव सागर साहब सिंह सागर भगवान सिंह सागर उदल सागर आप दर्जनों लोग मौजूद रहे