शासनादेश की प्रतियां फूंक कर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

02BDN-52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पंचायत सहायकों के पद पर चाहते है अपना समायोजन
बिल्सी। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आज सोमवार को विकास खंड
अंबियापुर पर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही ग्राम पंचायत
स्तर पर की जाने वाली पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया का विरोध करते हुए सरकार द्वारा जारी किए गए शासनादेश की
प्रतियों को जलाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष शेरसिंह ने कहा कि संगठन की ओर से कई बार विभागीय अफसरों से रोजगार

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सेवकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर मौखिक और लिखित रूप से कहा गया है। बावजूद इसके रोजगार सेवकों की
समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतों में पिछले 14 वर्षो से
रोजराग सेवक मनरेगा के साथ-साथ पंचायत की अन्य तमाम सरकारी योजनाओं का ग्राम सचिव और उच्चाधिकारियों के
मौखिक और लिखित आदेशों पर सभी रोजगार सेवक पूरी लग्न और ईमानदारी से अपने कार्यो का निर्वाहन करते चले आ रहे है।
बावजूद इसके सरकार उनकी अनदेखी कर पंचायत स्तर पर पंचायत सहायकों की आनन-फानन में भर्ती करना चाह रही है।
जिसे रोजगार सेवक संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने कहा कि प्रदेशभर में करीब 35 हजार रोजगार सेवक तैनात है।
जिन्हे पंचायत सहायकों के पदों पर समायोजित कर उन्हे 12 हजार मानदेय दिलाया जाएं। यदि सरकार ने समय रहते उनकी
समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा। जिसकी
सारी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर परमानन्द, विपिन चौहान, विनय कुमार, राहुलदेव शाक्य, भरत सिंह, महेश
पाल आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights