बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई की श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आज सोमवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था बालाजी दरबार को रवाना हुआ। समिति के अध्यक्ष नवीन वार्ष्णेय ने बताया कि जत्था आज दो अगस्त को चुलकाना धाम होते हुए शाम को दादी सती मंदिर जुंझुनू तथा सालासर बालाजी से तीन अगस्त को खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन करने के बाद मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन करके वापस आएगा। जत्थे में भगत जी रामौतार वार्ष्णेय, विपिन, दीपांशु वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय बजरंगी, चिराग वार्ष्णेय, अभय वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, रिचा वार्ष्णेय, अभय वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, अर्पित वार्ष्णेय, कृष्णा वार्ष्णेय आदि लोग शामिल रहे।