बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित आर्य समाज मंदिर पर आज रविवार को विश्व पर्यावरण कोरोना मुक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन जिला मंत्री ज्ञानदेव आर्य ने किया। महात्मा वेदमुनी ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी सुखों का मूल यज्ञ में निहित है। यज्ञ करने से बिनाशकारी शक्तियों का नाश होता है। महामारी जैसी आपदाएं स्वतः ही नष्ट हो जाती है। इसलिए समय-समय पर यज्ञ का आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा इख पर्यावरण को बचाना है तो इसके लिए प्रथम यज्ञ, दूसरा वृक्षारोपण और तीसरा प्रदूषण न फैलाने का संकल्प लेना होगा।पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे। यज्ञ करने से पर्यावरण शुद्ध होता है। यज्ञ को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के सभासद मनोज तोमर, जितेंद्र शर्मा, मुकुल मालपाणी, मनोज ओझा आदि लोग यज्ञ में शामिल हुए।