स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहन देना हमारी जिम्मेदारी :- राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp Image 2025-11-30 at 5.16.55 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मन की बात के 128वें संस्करण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को भाजपा कार्यालय पर बूथ संख्या पर -179 पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना किया तथा जनपद में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने प्रवास बूथ पर कार्यक्रम को सुना। इसके उपरांत मतदाता गहन पुनिरक्षण अभियान के अंतर्गत बूथों पर प्रवासियों ने अपने-अपने बूथ पर अभियान को गति देने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सक्रिय रूप से कार्य किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पर्यटन विकास, नई गृह-आवास नीति तथा हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ते शीतकालीन पर्यटन पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया उल्लेख स्थानीय स्तर पर नए रोजगार और आजीविका के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि इन नेशनल प्रयासों को हमें अपने क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना है, ताकि युवाओं और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को विश्वभर में मिले सम्मान यह प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और भारत की सांस्कृतिक शक्ति का उज्ज्वल उदाहरण भी। साथ ही कहा स्थानीय के लिए स्वदेशी की भावना जैसे भारतीय वस्तुओं, स्थानीय उत्पादों और कारीगरों की कला को प्रोत्साहन देना हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विदेशी नेताओं को भारतीय शिल्पकला से निर्मित उपहार प्रदान करना सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण है। साथ ही उन्होंने कहा महिला क्रिकेट टीम, ओलंपिक तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलताएँ युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। स्थानीय स्तर पर भी खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा चंद्रयान सिर्फ एक वैज्ञानिक मिशन नहीं, बल्कि भारत के सपनों और संकल्पों की उड़ान है। चंद्रयान–2 की असफलता के बाद हमारे वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी, बल्कि उसी क्षण चंद्रयान–3 की सफलता की कहानी लिखनी शुरू कर दी। यही भारत की असली ताकत है,असफलता से सीखकर सफलता रचना। जब चंद्रयान–3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की, तो वह सिर्फ इसरो की जीत नहीं थी, वह 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास की जीत थी।

इस अवसर पर मण्डल महामंत्री रचित साहू, मण्डल मंत्री दीपक सक्सेना, मण्डल उपाध्यक्ष राना शमीम, बूथ अध्यक्ष सलीम खान, के.एल गुप्ता, मुजाहिर खान, राज प्रताप सिंह, डी.वी सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights