मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चोरी की 5 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, दो तमंचे और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति सहित तीन चोर गिरफ्तार

November 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना किला पुलिस ने गश्त के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पाँच मोटरसाइकिलें, दो स्कूटी, दो तमंचे 315 बोर, तीन कारतूस, 3000 रुपये नकद तथा एक सफेद धातु की लक्ष्मी–गणेश की मूर्ति बरामद की है। पुलिस टीम को बुधवार देर रात गश्त के दौरान दौली रघुवरदयाल गाँव की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित गंगा मंदिर के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान संगम गुप्ता उर्फ सिंघम पुत्र धर्मपाल गुप्ता निवासी दीवान की टाल बंशी नगला थाना सुभाषनगर, संजीव सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी मणिनाथ थाना सुभाषनगर तथा सचिन सिंह ठाकुर पुत्र निर्भान सिंह उर्फ चंद्रभान निवासी बंशी नगला थाना सुभाषनगर, मूल निवासी शाहबाद जिला रामपुर के रूप में हुई। जांच करने पर तीनों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें और स्कूटी के अलावा दो तमंचे, तीन कारतूस, 3000 रुपये नकद और एक सफेद धातु की लक्ष्मी–गणेश की मूर्ति मिली। सभी माल को पुलिस ने कब्जे में लेकर अभियुक्तों को थाने लाया। दर्ज मुकदमों का हुआ खुलासा 27 नवंबर को वादी शेर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी बाकरगंज तथा वादी शादाब कुरैशी निवासी मलूकपुर ने अलग-अलग तहरीरें देकर अपनी मोटरसाइकिल अपाचे (UP25 BS 1171) और स्प्लेंडर (UP25 DE 5534) चोरी होने की शिकायतें थाना किला में दर्ज कराई थीं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 5 नवंबर की रात विनायक अस्पताल के पास की गली से स्प्लेंडर तथा बाकरगंज से अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की थी। उन्होंने पकड़े जाने के डर से स्प्लेंडर की नंबर प्लेट हटाई और अपाचे पर दूसरी नंबर प्लेट लगा दी थी।
अभियुक्तों ने यह भी बताया कि कुछ और चोरी की मोटरसाइकिलें उन्होंने पास के खंडहर में छिपा रखी थीं और उसी स्थान पर ये वाहन खड़े करने जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मूर्ति चोरी का भी खुलासा सचिन सिंह ठाकुर से बरामद 3000 रुपये तथा लक्ष्मी–गणेश मूर्ति के बारे में पूछने पर उसने बताया कि उसने रमेश कश्यप निवासी कटरा चांद खां थाना बारादरी तथा अंशू सक्सैना निवासी मणिनाथ सुभाषनगर के साथ 1 नवंबर को मणिनाथ इलाके में शिव मंदिर के पास एक घर में चोरी की थी। उसी चोरी में मिली लक्ष्मी–गणेश मूर्ति को वह “आस्था” के कारण अपने पास रखे हुए था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार, उपनिरीक्षक वकार अहमद, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक पवन कृष्ण यादव, उपनिरीक्षक वीर भद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल विजयपाल तथा कांस्टेबल विष्णु कुमार व राजीव शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights