बैरमई बुजुर्ग में छत गिरी,दो लोग हुए घायल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में बीती बुधवार की देररात बारिश के बाद एक पक्के मकान की छत भरभरा कर गिर
गई। जिसके नीचे सो रहे दो लोगों के ऊपर मलबा गिरने से घायल हो गए। जिनका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल
रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र कुमार पुत्र रामबाबू प्रजापति ने बताया कि उनके परिवार के सभी लोग कमरे और
उसके आगे बने बरामदा में सो रहे थे। रात के करीब 11 बजे बरसात के दौरान अचानक से छत के दरकने की आवाज हुई तो सभी
लोग जाग गए। जैसे लोग छत के नीचे से बाहर की ओर निकल रहे तभी छत भरभरा कर गिर गई। जिसके के मलबे का कुछ
हिस्सी रेखा देवी पत्नी अरविंद तथा वीरेंद्र कुमार पुत्र रामबाबू के गिर पर गिर गया। जिससे वह दोनों लोग घायल हो गए।
आनन-फानन में उन्हे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
