भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का आठवाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
बरेली। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का आठवाँ स्थापना दिवस 29 नवंबर शनिवार को कार्यालय में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, महिलाएँ और बड़ी संख्या में किसान भाई शामिल हुए।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह फौजी, जिला अध्यक्ष नंदकिशोर, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर, तहसील अध्यक्ष उमाशंकर, ब्लॉक अध्यक्ष सुखपाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रानी देवी, महिला जिला उपाध्यक्ष सरस्वती देवी,मंडल अध्यक्ष नीलम कुमारी,ब्लॉक अध्यक्ष नीलम देवी।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसान एकता पर बल देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
