लखनऊ की जंबूरी में बदायूं के स्काउट गाइड नई ऊर्जा के साथ एडवेंचर में कर रहे प्रतिभाग

बदायूं। वृंदावन कॉलोनी के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड स्थित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी एक ऐतिहासिक जंबूरी बनने जा रही है। इस जंबूरी में जिले के स्काउट गाइड भरपूर ऊर्जा के साथ प्रतिभा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के स्काउट गाइड ने जंबूरी के एरीना में देश विदेश से आए स्काउट गाइड के साथ मार्च पास्ट किया। वहीं भारत के विभिन्न राज्यों और देश-विदेशों की झलक एरीना में विश्व की संस्कृति जंबूरी में देखने को मिल रही है। जंबूरी के भव्य गेट सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं। जंबूरी के पदाधिकारी के साथ स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने जंबूरी अवलोकन किया।
डीटीसी सत्यपाल गुप्ता के नेतृत्व में जिले से पहुंचे स्काउट गाइड ने प्रतियोगिता में शामिल गेट गेजेट्स, प्रदर्शनी, फूड प्लाजा, मार्च पास्ट में जमकर हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।


पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के अलावा विभिन्न राज्यों के स्काउट गाइड को भोजन की शानदार व्यवस्था की गई है। टैंटों से लेकर शौचालय, स्नानागार काभी ध्यान रखा गया है। जंबूरी में श्रीलंका, नेपाल, मालदीप के अलावा अन्य एशियाई देशों के स्काउट गाइड को जंबूरी में विशेष सुविधाएं दी गई है। भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति से ऐतिहासिक जंबूरी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जंबूरी में ब्लॉकों के नाम भी नदियों के नाम पर रखे गए हैं चंबल, बेतवा, व्यास, ब्रह्मपुत्र जो भारत की सभ्यता और संस्कृति को दर्शा रही है। भारत स्काउट और गाइड की थीम सशक्त और युवा विकसित भारत रखी गई है। जिले के स्काउट गाइड जंबूरी में हाई ड्रॉप एडवेंचर में हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें स्काई साइकिल, जिफ्लाइन, बाल क्लाईबिंग, कमांडो ब्रिज, आर्चरी, शूटिंग जंपिंग आदि में जमकर प्रतिभा कर अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं। जंबूरी में डिजिटल इंडिया, नवाचार लीडरशिप प्रशिक्षण, ग्लोबल, विलेज, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रदर्शनी अन्य थीमों से नई ऊर्जा प्रदान की जा रही है। जंबूरी का हर कोना सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है।


जिले से जंबूरी में पहले से पहुंचे जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार नेशनल सिक्योरिटी व्यवस्था को निभा रहे हैं। जंबूरी में जिले से सुदेश चंद्र मिश्रा, यूनिट लीडर ज्योति सक्सेना, सरोजिनी गुंजयाल, कुंवरसेन, उमेश चन्द्र, आशुतोष, कैलाश चंद्र, चंद्र मोहन, आशुतोष शर्मा, श्रेष्ठ जीत शाक्य आदि मौजूद रहे।

You may have missed