राम सिंह बने बिल्सी तहसील अध्यक्ष व यादवेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अंबियापुर बने
बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने किया संगठन विस्तार कचहरी रोड पर स्थित कैंप कार्यालय बदायूँ में आकर भाकियू चढूनी गुट के नियम को जानने के बाद नियुक्त किया गया। ग्राम कुर्दरनी ब्लॉक अंबियापुर तहसील बिल्सी निवासी राम सिंह को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के समक्ष संगठन की नीतियाँ एवं विचारों से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। वही जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने पदाधिकारी की ईमानदारी, सक्रियता एवं कर्मठता को देखते हुए बिल्सी तहसील के अध्यक्ष को नियुक्त किया है। और यादवेन्द्र सिंह पुत्र श्री पाल सिंह सब्दलपुर निवासी को अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी वहीं सुशील कुमार पुत्र श्री कैलाश सब्दलपुर निवासी को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी का प्रचार प्रसार के साथ-साथ तहसील व ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन नए सिरे से करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, जिला महासचिव बीयीशु दास, नूरुद्दीन, रजनेश उपाध्याय, महेंद्र पाल सिंह, अजय सैनी, विमलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे हैं
