सरदार पटेल के त्याग और नेतृत्व का स्मरण, समाज को मिली नई दिशा :- सत्यपाल सिंह सैनी

WhatsApp Image 2025-11-22 at 5.40.13 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान। भाजपा द्वारा विधानसभा सहसवान में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता पदयात्रा का भव्य आयोजन में एमएलसी/प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व डीसीबी चैयरमैन/जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह ने पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों के साथ सहभागिता की तथा पदयात्रा के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित किया। एकता पदयात्रा ग्राम राजपुर रोशननगर, ईखखेड़ा, चाचीपुर होते हुए उघेती पर संपन्न हुई। इस दौरान जगह–जगह स्थानीय बच्चों, युवाओं तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय एवं सरदार पटेल अमर रहें के जयघोष गूंजते रहे। एमएलसी/प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा आज की एकता पदयात्रा ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा के राष्ट्रनायकों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिस तरह हजारों नागरिक, बच्चे और युवाओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया और पूरे मार्ग में उत्साह से स्वागत किया, वह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना निरंतर मजबूत हो रही है। भाजपा का यह प्रयास केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के मूल गौरव और एकता को पुनः जागृत करने का जनांदोलन है। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा पदयात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से वातावरण बार-बार गूंजता रहा, जिसने यह साबित किया कि जनता आज भी सरदार पटेल के अखंड भारत के विचार को हृदय से स्वीकार करती है। मोदी सरकार द्वारा सरदार पटेल की विरासत को सम्मान देने के लिए बनाए गए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे विश्वस्तरीय स्मारक ने नए भारत की सोच को नई पहचान दी है। आज आम जनता ने अपने स्वागत, उत्साह और बड़ी संख्या में सहभागिता के माध्यम से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी की राष्ट्रवादी नीतियों पर गहरा विश्वास जताया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा यह पदयात्रा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित का सशक्त संदेश लेकर चलने वाला ऐतिहासिक आयोजन रही। रास्ते भर बच्चों ने फूल बरसाकर जो स्वागत किया, उसने दिखा दिया कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और भाजपा की विचारधारा आरंभिक उम्र से ही लोगों के मन में गहराई तक स्थापित हो रही है। मोदी सरकार ने जिस प्रकार देश की सुरक्षा, एकता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, उसी भावना को आज की पदयात्रा ने और अधिक मजबूत किया है। सरदार पटेल के विचार आज भी हर व्यक्ति को प्रेरित करते हैं और इस पदयात्रा ने उस प्रेरणा को नई ऊर्जा प्रदान की है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आज के युवाओं में जो राष्ट्रभक्ति और जोश दिखाई दिया, वह प्रधानमंत्री मोदी द्वारा युवाओं को दिए गए न्यू इंडिया के संदेश का प्रत्यक्ष प्रमाण है। पदयात्रा के दौरान युवा अनुशासनपूर्वक नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करते रहे। यह स्पष्ट है कि भाजपा की राष्ट्रवादी नीति और सरदार पटेल की एकता की विचारधारा ने युवा पीढ़ी को एक सशक्त व सकारात्मक दिशा दी है। यह पदयात्रा युवाओं के लिए केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित की भावना को हृदय में उतारने का एक प्रेरणादायी मंच बनी है।

पूर्व डीसीबी चैयरमैन/जिला प्रवासी भूपेंद्र सिंह ने कहा पदयात्रा में जनसैलाब यह दर्शाता है, कि भाजपा के नेतृत्व और मोदी सरकार की नीतियों के प्रति जनता में अटूट विश्वास है। जिस तरह ग्रामीणों, बच्चों और नागरिकों ने कदम-कदम पर स्वागत किया, वह इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकसूत्र में पिरोकर जो महान कार्य किया, उसे आगे बढ़ाने का संकल्प आज समाज के हर वर्ग ने दोहराया। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए भाजपा सदैव देश की अखंडता को सर्वोच्च मानती है, और आज की यह पदयात्रा उसी मूल भावना का जीवंत उदाहरण है।

यात्रा के विधानसभा संयोजक अनुज माहेश्वरी ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, डीसीबी चैयरमैन जितेंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष शरदेन्दु पाठक, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, गजेंद्र यादव, विक्रांत यादव, मुरली मनोहर, कुलदीप कुमार गुप्ता, हाजी सलीम, पुरुषोत्तम टाटा, हितेंद्र शंखधार, मोनिका सक्सेना, शिवम शंखधार, राजीव शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, ललतेश ठाकुर, वीरपाल यादव, परमवीर शाक्य, अरविंद शर्मा, प्रदीप चौधरी, नामित गुप्ता, मयंक गुप्ता, हिमांशु सिंह, देव सिंह यादव, कांता प्रसाद शाक्य, विनोद शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights