बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले पर जिसमें मदरसों की जांच एटीएस द्वारा कराए जाने की बात कही गई है, उसका विरोध करते हुए आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मदरसे अल्पसंख्यक विभाग के अधीन काम कर रहे हैं, इनकी अलग-अलग सालों में तीन बार जांच कराए जा चुकी है, अब फिर चौथी बार एटीएस से जांच कराने की आवश्यकता नहीं है। चुकी उत्तर प्रदेश के सभी मदरसे अल्पसंख्यक विभाग और मदरसा एजूकेशन बोर्ड के मातहत चल रहें हैं, ATS अपराधिक मामले में जांच करती है, शिक्षा के मामलों में नहीं। अगर सरकार को जांच करानी है, तो अल्पसंख्यक विभाग द्वारा कराई जाए, हम जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है।