खड़ी डबल डेकर बस में ट्रेलर ने मारी टक्कर, 18 यात्र‍ियों की मौत

m6engru_barabanki-bus-accident-ndtv_625x300_28_July_21
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बाराबंकी। बाराबंकी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा . रोड किनारे एक खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर. टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त क‍ि हादसे में लगभग 18 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का बाराबंकी जिला अस्पताल और लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. जिला प्रशासन द्वारा बस के बाकी यात्रियों के भोजन और घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। पीएमओ ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और  घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया. जहां से गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है. इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है. सीएम ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों का समुचित इलाज और मृतकों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं.

सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा- जनपद बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

यहां पर हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा रामसनेही घाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल पर हुआ. जानकारी के मुताबिक निजी ट्रेवेल्स की डबल डेकर बस हरियाणा से बिहार जा रही थी, तभी रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में देर रात लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पर कल्याणी नदी के पास बस खराब हो गई. जानकारी के मुताबिक एक्सेल टूटने से बस खराब हुई थी. इसके बाद यात्री उतरकर बस के नीचे, उसके आगे और आसपास लेट गए. 

तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर 
इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि बाकी 7 लोगों ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया. 

घायल यात्री अस्पताल में भर्ती
वहीं कई यात्री बुरी तरह से घायल भी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रामसनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. बाराबंकी जिला अस्पताल से कई गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को हाईवे से हटाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया.

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. वहीं घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे करीब कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. हादसे के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई. बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद, एसडीएम जितेंद्र कटियार और सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकलवाने और घायलों को अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया.

अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं यात्री
एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल और सीएचसी का जायजा लिया. हादसे का शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं.

हरियाणा से बिहार जा रही थी बस
वहीं घटना के बाद बाराबंकी जिला अस्पताल पहुंचे एडीजी जोन लखनऊ एसएन साबत ने बताया कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी तभी रास्ते में बस खराब हो गई और रास्ते में खड़ी थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी लाया गया है, जबकि गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights