कृतिका नर्सिंग कालेज में ‘शपथ ग्रहण सामारोह एवं फ्रैशर पार्टी’ का आयोजन
बरेली । कृतिका नर्सिंग कालेज, खाई खेड़ा पीलीभीत रोड रिठौरा, बरेली में बीएससी नर्सिंग, एएनएम, एवं ओटी एण्ड डीएमएलटी के छात्र-छात्राओं द्वारा सत्र 2025-26 में प्रवेशित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण सामारोह एवं फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि डा आशुतोष गंगवार ब्लॉक प्रतिनिधि, माया हॉस्पिटल नबावगंज, बरेली एवं कालेज चेयरमैन डा केपी गंगवार के साथ-साथ नर्सिंग प्राचार्य प्रोफेसर जिन्सी एम वार्गीज एवं पैरामेडिकल प्राचार्य डा स्मृति गंगवार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि डा आशुतोष गंगवार एवं कालेज चेयरमैन डा केपी गंगवार ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया एवं नर्सिंग के कर्तव्यो हेतु शपथ दिलाई इसके साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा प्रोफेशन है जिसको करने के बाद आप भविष्य में बेरोजगार नहीं रह सकते हैं और आगे चल कर मानव जाति की सेवा करने का मौका उन्हें मिलता रहेगा।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें रैम्प वॉक, लोक नृत्य, सांस्कृतिक नृत्य, पहाड़ी नृत्य, गायकी, शायरी, नाटक का भी प्रस्तुतिकरण हुआ। इस मौके पर कालेज के प्राचार्या प्रोफेसर जिन्सी एम वार्गीज पैरामेडिकल प्राचार्या डा स्मृति गंगवार, नर्सिंग निदेशक त्रिभुवन गंगवार, आयुर्वेद निदेशक नितेश राणा, आयुर्वेद प्राचार्य डा सतीश कुमार पाण्डा, आयुर्वेद उपप्राचार्य डा संजय श्रीवास्तव, फॉर्मेसी निदेशक डा प्रेम सिंह, फॉर्मेसी विभागाध्यक्ष प्रीती तोमर, कोपल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी प्राचार्य वरुण पटेल के साथ-साथ नर्सिंग विभागाध्यक्ष मीतू भटनागर, पैरामेडिकल विभगाध्यक्ष मयंक सक्सेना एवं नर्सिंग विभाग के समस्त मस्त स्टॉफ मौजूद रहे।













































































