जोगीपुरा गुरुद्वारा से पंच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकला, जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत

WhatsApp Image 2025-11-03 at 3.40.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गुरू नानक देव जी के 556 वें गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरू द्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, जोगीपुरा के तत्वाधान में पंच प्यारो की अगुवाही में आज एक विशाल नगर कीर्तन गुरूद्वारा जोगीपुरा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाला गया जिसका नगर वासियों द्वारा जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया गया तथा जगह-जगह पर प्रसाद वित्तरण भी किया गया, मुरादाबाद आगरा तथा बदायूँ के अखाड़ो ने हैरमंगेज करतब दिखाकर संबका मन मोह लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रूद्रपुर से आए ढोल ने समां बांध दिया। पंजाब से आए पाइप बैण्ड ने भी खूब प्रशंसा बटोरी। बॉबी ताइक्वाडो ग्रुप के बच्चों ने अच्छे करतब दिखाये। सुखमनी सेवा सोसायटी पंजाबी मोहल्ला, लोटनपुरा तथा गुरु किरपा स्त्री सत्संग सभा के मेमबरो द्वारा कीर्तन करते हुए शहर का आध्यात्मिक महौल बना दिया। गुरूनानक जूनियर हाईस्कूल, शिशुमन्दिर, शिवदेवी, के छात्रों ने बैण्ड व पी.टी तथा नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पंच प्यादो ने पालकी साहिब की अगुवाई की। अंत में नगर कीर्तन भी समाप्ति गुरुद्वारा जोगीपुरा पर हुई जहाँ सब संगत गुरू महाराज का लंगर छका गया सर्व पंजाबी समाज इस मौके पर उपस्थित रहा। अंत में गुरूद्वारा जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह दुआ द्वारा सभी संगत को धन्याबाद देते हुए गुरू पुरव की बधाई दी गयी। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना का विशेष योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights