हरविलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय ‘गुरु दक्षता एव इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का समापन

WhatsApp Image 2025-11-03 at 3.22.25 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में 1 व 2 नवम्बर को सीबीएसई द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘गुरु दक्षता / इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला ‘कपैसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ के क्रम में आयोजित की गई थी जो शिक्षकों के लिए एक अत्यंत उपयोगी, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक अनुभव के रूप में साबित हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसमें शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने, नवीन शैक्षणिक पद्धतियों को समझने व अपनाने एवं विद्यार्थियों के विकास पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चर्चाओं और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने कई नई जानकारियाँ और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन भूषण त्यागी (प्राचार्य – द ओम पब्लिक स्कूल, चिटसोना (बुलंदशहर) एवं सतीश चंद्र (प्राचार्य – न्यू सत्याम एकेडमी, चंदौसी, संभल) ने कार्यस्थल के प्राचार्य श्री गौरव सिंह पुण्डीर के साथ मिलकर किया। दोनों महानुभावों ने अपने अनुभव, ज्ञान और प्रेरक विचारों से प्रतिभागी शिक्षकगण को समृद्ध किया। विद्यालय को इतने महत्वपूर्ण और सार्थक प्रशिक्षण कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर प्रदान किया गया, जो शिक्षकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इसके लिए हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने इन महानुभावों और सीबीएसई का सहृदय आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights