बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में पैनी नज़र सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एवं रोहिलखंड प्रांत उपाध्यक्ष (आम आदमी पार्टी) एडवोकेट सुनीता गंगवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के सपनों का भारत आज भी केवल सपना बनकर रह गया है। कृषि प्रधान देश होने के बावजूद किसानों की स्थिति बदतर होती जा रही है। देश की लगभग 70 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर है, लेकिन उन्हें खाद, सिंचाई, फसल मूल्य और सब्सिडी जैसी मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और अन्नदाता खुद रोटी के लिए मजबूर है। जब तक सरकार किसानों को मजबूत नहीं करेगी, तब तक सरदार पटेल के सपनों को साकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान सरकार केवल माल्यार्पण कर उनके नाम पर वोट बैंक साधने की नीति पर चल रही है। कार्यक्रम में माल्यार्पण करने वालों में संस्था के कोषाध्यक्ष एवं वार्ड 59 से जिला पंचायत प्रत्याशी वहीद अहमद अंसारी, ब्रह्मानंद गंगवार, अर्जुन गंगवार, बीडीसी सदस्य राम रतन गंगवार, चंद्रभान गंगवार, ब्रजेश गंगवार, राजकुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।