उझानी में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर नगर में एकता मार्च निकाला
उझानी। देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाया गया ।
इस अवसर पर पुलिस कर्मियों और स्कूली बच्चों व एन सी सी कैडेट ने नगर में एकता मार्च निकाला। इस अवसर पर बज रहे देशभक्ति के गीत नागरिकों में उमंग और उत्साह उत्पन्न कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित एकता दिवस पर कोतवाली परिसर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सामाजिक एकता के लिए निकाले गए शांति मार्च कोतवाली से प्रारंभ हुआ और लिंक रोड, पंजाबी कालोनी, बदायूं रोड, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड होती हुई कोतवाली परिसर में प्रार्थना सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। इस दौरान वक्ताओं लौह पुरुष पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि पटेल ने देश की एकता अखण्डता और संप्रभुता के लिए किसी से समझौता नही किया।

रन फॉर यूनिटी में पुलिस कर्मियों, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैंडिडेट के अलावा गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग कर सामाजिक एकता के नारें को बुलंद किया। इस दौरान बज रहे आजादी के गीत नागरिकों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रहे थे नागरिक गीतों पर झूमते नजर आ रहे थे इस कार्यक्रम में नगर के महात्मा गांधी पालिका इन्टर कालेज, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, रजत बाल विद्या मन्दिर व देवनागरी इन्टर कालेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जुगमेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह ,उपनिरीक्षक कपिल कुमार, उपनिरीक्षक रिंकू सिंह , उपनिरीक्षक/एचएम अनुज कुमार उपनिरीक्षक बलवीर सिंह , उपनिरीक्षक रघुराज सिंह , उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, कॉस्टिबल अतेन्द्र कुमार, कॉस्टिबल उमेश कुमार, कॉस्टिबल अभिषेक कुमार, कॉस्टिबल अब्दुल कादिर, कॉस्टिबल श्यामवीर सिंह फौजी, कॉस्टिबल मनीष चंदेला, कॉस्टिबल अजीत कुमार, कॉस्टिबल निशान्त कुमार, कॉस्टिबल सहदेव, कॉस्टिबल मनोज फौजी , कॉस्टिबल रवि गिरि,कॉस्टिबल हिमांशु सिरोही, कॉस्टिबल श्यामवीर सिंह, कॉस्टिबल श्याम मावी, कॉस्टिबल सुरेन्द्र सिंह फौजी, हेड कॉस्टिबल
अजय कुमार, कॉस्टिबल गौरव जादौन, हेड कॉस्टिबल. विवेक कुमार, हेड कॉस्टिबल. संतोष कुमार , महिला कॉस्टिबल रिचा यादव, महिला कॉस्टिबल रमन कौर, महिला कॉस्टिबल गीता कुमार , महिला कॉस्टिबल रजनी चौधरी, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना, प्रधानपति ब्रह्मपाल,ज्ञान चन्द्र,पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर आलोक गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज सक्सेना, इंजीनियर रजत गुप्ता, सभासद आकाश शर्मा, चांद मोहम्मद, राजन मेहन्दी रत्ता समेत तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद थे !













































































