उझानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोमा निवासी रवि शाक्य पुत्र अनार सिंह ने माननीय न्यायालय में दिए शिकायती पत्र के अनुसार दिनांक 16-03-2025 को शाम 05:30 बजे करीब जब मेरे पिता श्री अनार सिंह मेरी माता जी श्रीमती रूपवती के साथ मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन न- यूपी0 24 बीए – 8792 से ग्राम जलालपुर से वापस घर लौट रहे थे कि ग्राम फतेहपुर कोतवाली उझानी जिला बदायूँ के राजपाल पूर्व प्रधान के घर से पहले सड़क पर सामने से उझानी की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टैम्पो जिसका रजिस्ट्रेशन न.:- HR 55 AN- 5035 का चालक तेजी व लापरवाही से गलत दिशा में बिना हार्न बजाये मेरे पिता की मोटरसाईकिल में जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे मेरे मां व पिता घायल हो गये और मां की हालत बहुत गम्भीर हो गयी जिनको उझानी एक प्राइवेट अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने मेरी मात की हालत देखकर रामा हस्पिटल बदायूँ को रैफर कर दिया। मेरी माँ की हालत बहुत गम्भीर हो गयी जिससे डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया जहां लगभग 15 दिन तक उनका इलाज चला आरोपी टैम्पो चालक अपना टैम्पो लेकर भाग गया। प्रार्थी ने इस बावत थाना कोतवाली उझानी पर तहरीर दी जिस पर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और ही आज तक प्रार्थी के मुकदमे में कोई कार्यवाही की तब प्रार्थी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बदायूँ को स्वयं व जरिये डाक द्वारा भी प्रार्थना पत्र दिया किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई । कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश अनुसार टेम्पो चालक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जाँच हेतु उपनिरीक्षक वलबीर सिंह को सौप दी है !