पार्टी से लौटने के बाद संदिग्ध हालात में युवक की मौत, तीन दोस्त हिरासत में

Screenshot 2025-10-31 174610
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया निवासी 26 वर्षीय रजनीश प्रसाद की देर रात एक पार्टी से लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के भाई नीतीश प्रसाद ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे रजनीश अपने दोस्तों शेखर, शकील और हैप्पी के साथ कार से पार्टी में गया था। रात करीब 11 बजे जब दोस्त उसे घर छोड़कर लौटे, तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। रजनीश लगातार उल्टियां कर रहा था। परिवार ने सोचा कि उसने ज्यादा शराब पी ली होगी, इसलिए उसे आराम करने दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह बाथरूम में गिर पड़ा। परिजन तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के तीनों दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। परिजनों का कहना है कि रजनीश और शेखर एक ही कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत थे, लेकिन रजनीश वरिष्ठ पद पर था। परिवार का आरोप है कि कंपनी में चल रही प्रतिस्पर्धा के कारण पार्टी के दौरान दोस्तों ने उसे कुछ गलत पदार्थ खिला दिया, जिससे उसका शरीर नीला पड़ गया। मृतक के पिता मंटू प्रसाद ने बताया कि रजनीश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights