त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

Screenshot 2025-10-30 190914
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। केशरी सिंह मैमोरियल इंटर कालेज टिकरी में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। सीनियर वर्ग में मां दुर्गा, श्रीराम चंद्र टोली और जूनियर राधा रानी , सरदार भगत सिंह टोली आल ओवर चैंपियन रहीं। समाजसेवी भीमसेन सागर और समाजसेवी अटल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। डाइट के वरिष्ठ प्रवक्ता सेवानिवृत्ति साहब सिंह बौद्ध ने कहा कि परिश्रम से जीवन सार्थक और समर्थ बनता है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजय कुमार शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र के महाशक्ति हैं, दुनिया के हर कार्य को संभव कर दिखाने की इनमें ताकत होती है। श्रेष्ठ चिंतन और सद्भाव जागृत करें और महान लक्ष्य तक पहुंचे। धर्मपाल सिंह, राम सिंह चौधरी, डा. सत्यपाल सिंह कश्यप, प्रवेंद्र कुमार सिंह, राममूर्ति लाल आदि निर्णायक रहे। जूनियर गाइड वर्ग में राधा रानी कंपनी प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई द्वितीय और राधा कृष्ण कंपनी तृतीय रही। सीनियर वर्ग में मां दुर्गा टोली प्रथम, जोधाबाई द्वितीय, भारत माता कंपनी तृतीय स्थान पर रही। जबकि जूनियर स्काउट वर्ग में सरदार भगत सिंह टोली प्रथम, डा.भीमराव अंबेडकर द्वितीय और महात्मा गांधी तृतीय रही। सीनियर वर्ग में श्री रामचंद्र टोली प्रथम, डा. एपीजे अब्दुल कलाम द्वितीय, संत कबीर दास टोली तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय प्रबंधक ऋषिपाल सिंह और ओम सिंह ने विजेता टोलियों के बच्चों को गोल्ड मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य देवेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मखलूस अली खां, अनिल कुमार द्विवेदी, राशिद अली खां, गुलबाहर अली, अतर सिंह, मदन पाल , टिंकू राठौर, उमेश कुमार, संदीप कुमार, रणवीर सिंह, उरूशा, मयंक शंखधार, संतवीर, सर्वेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights