बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रों डॉ. रवि मेहरा को एक बार फिर प्रतिष्ठित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह उनका लगातार दसवां कार्यकाल है। उनके चयन पर रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ के चार्टर अध्यक्ष आई एस तोमर ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि डॉ.रवि मेहरा ने अपने उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से न केवल आई एम ए बरेली का गौरव बढ़ाया है, बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी उसकी प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि आई एम ए के प्रति डॉ. मेहरा का योगदान प्रेरणास्पद और अनुकरणीय है। क्लब परिवार ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर डॉक्टर एस के भारद्वाज, अनिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल , विकास गर्ग, संजय अग्रवाल, ध्रुव तिलक, संदीप मेहरा , मुकेश खंडेलवाल राजीव अग्रवाल , संजय गर्ग , सुजीत जायसवाल, प्रदीप मदवार, चंद्र प्रकाश, राजीव खंडेलवाल ,वीरेश मित्तल, विवेक अग्रवाल, अमित मल्होत्रा , पवन जायसवाल, शिशिर पांडे अनुपम कपूर , आशीष अग्रवाल, डी सी खंडेलवाल, आदि मौजूद रहे ।