बरेली । मीरगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड पर छापेमारी की।तड़के सुबह इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम बरेली के मीरगंज स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड की फैक्ट्री में दाखिल हुई और टीम ने फैक्ट्री के सभी गेट बंद करा दिए । जानकारी के मुताबिक बरेली और दिल्ली की इनकम टैक्स टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।अधिकारियों ने कंपनी से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और कंप्यूटर रिकॉर्ड की गहन पड़ताल शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था के तहत फैक्ट्री परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।