बरेली। सीबी गंज क्षेत्र के रहने वाले आदित्य शंकर ने उपजा प्रेस क्लब में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि में 220 घटा दिन रात बोलकर पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाऊंगा इसकी जानकारी जिला अधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित में दे दी है। बताया आदित्य शंकर पुत्र शंकर लाल गंगवार द्वारा लगातार 220 घंटे दिन-रात बोलकर पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह अनोखा कार्यक्रम 1 नवंबर को सुबह 9 बजे से शिव ज्ञान स्कूल, नई बस्ती, पटेलनगर, खलीलपुर रोड, सीबीगंज बरेली में प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि होगा, बल्कि बरेली का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा।