आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-10-28 at 7.18.20 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन अटल सभागार रोहिलखंड विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ।जिसमे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रहे। कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व पंडित दीन दयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए भारत को आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए और युवाओं का इसमें क्या योगदान रहेगा विस्तार से युवाओं को बताया। उन्होंने बताया कि यह एक जन जागरण अभियान है पार्टी ने बड़े स्तर पर युवा सम्मेलन के माध्यम से महिला सम्मेलन के माध्यम से किसान सम्मेलन के माध्यम से और घर-घर जन जागरण करके इस अभियान को आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं से स्वदेशी अपनाने पर विशेष जोर दिया भारत में बनी सभी चीजों को इस्तेमाल करने के लिए कहा उन्होंने बताया की आज दूसरे देश भारत से रक्षा उपकरण आदि भारत से खरीद रहे हैं जिससे भारत की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत हो रही है और भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि भारत को अपने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और आयात पर निर्भरता कम हो। हमको उन वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए जो भारत में बनी हो और जिनको बनाने में भारत के लोगों का श्रम लगा हो, यह आत्मनिर्भर भारत बनाने में पहला कदम है। हमको ऐसा भारत बनाना है जो अपने बाजार के साथ-साथ दुनिया के बाजारों को भी नियंत्रित कर सके इस प्रकार का प्रयास हम सभी को करना है। हम सभी के मन में अपने देश के व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रति बहुत सम्मान है। और जब हम स्वदेशी अपनाते हैं तो निश्चित रूप से अपनी मिट्टी से जोड़ने का अनुभव करते हैं। नौजवानों को अपने व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देना होगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और आत्मनिर्भर भारत से हम अपने नागरिकों के लिए एक समृद्ध और सुरक्षित भविष्य बना सकते है। आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा देश का भविष्य है। हम सभी को स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेना चाहिए और स्वदेशी अपनाकर भारत को सशक्त व सम्रद्ध बनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्य्क्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्य, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नीरेंद्र सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश राजपूत, अंकित मौर्य, वीरपाल गंगवार, डॉ निर्भय गुर्जर, अजय सक्सेना, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, धर्म विजय गंगवार, रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, सूरज राठौड़, निशांत गंगवार, देवेंद्र तिवारी, अजय अरोड़ा, यशवंत चौधरी, अंकुश गुप्ता पार्टी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights