बदायूं पालिका ने दिवाली पर शहर रंगोली से सजाया औऱ रोशनी से जगमग किया
बदायूं। दीपावली के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा की पहल से पूरा शहर दीपोत्सव की रौनक में सराबोर नज़र आया। शहर के हिन्दू बाहुल्य इलाको और प्रमुख मंदिरों और चौराहों पर आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं और दीयों व आधुनिक स्ट्रीट लाइटों से शहर को जगमगा दिया गया।

नगर पालिका की ओर से हर प्रसाद मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, नगला मंदिर, पंजाबी मंदिर सहित लावेला चौक, इन्द्रा चौक, पुलिस लाइन, संतोष सिंह तिराहा, डीएम चौराहा और ओवरब्रिज के नीचे विशेष रूप से दीपोत्सव की रंगोली बना कर सजावट की गई।नगरवासियों ने बताया कि पालिका की इस सुंदर पहल से पूरे बदायूं में दीपोत्सव का उत्साह और सौंदर्य देखते ही बनता था। मंदिरों और चौकों की जगमगाहट देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाहर निकले। नगर पालिका कार्यालय भवन को बिजली की झालरों से सजाया गया। वही हिन्दू बाहुल्य इलाकों में चौराहों पर रंगोली सजाई तो आधुनिक स्ट्रीट लाइट,तिरंगा एलईडी लाइट से सड़कों को रोशनी से जगमग किया गया।नागरिको का कहना है पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा अपने कार्यकाल में हिन्दू मुस्लिमों के ही नही बल्कि सभी धर्मों के त्यौहार का विशेष ख्याल रखते,नगर पालिका के कर्मचारियों और शहरवासियों को सभी जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के भरसक प्रयास करते है।

नागरिक कहते है पूर्व मंत्री आबिद रजा व चेयरमैन फात्मा रजा होली व दीपावली पर हर साल शहर के हिन्दू बाहुल्य इलाको में रंगोली बनवाते,विशेष सफाई अभियान चलवाते,भरपूर पानी मिलता। हिंदुओ की राम बारात हो,बाल्मीकि शोभायात्रा हो या मुस्लिम धर्म का जुलूस हो सभी मे सड़क पर रेट कार्पेट बिछवाते है। नागरिक कहते है पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की धर्मनिरपेक्ष छवि है,वह इसे औऱ निखार रहे है। इनके कार्यकाल में शहर की सड़कों की दशा भी सुधरी औऱ विकास कार्य नजर आ रहे है।शहर की सुंदरता और साज-सज्जा के चलते पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा पूरे दीपोत्सव के दौरान चर्चा का केंद्र बनी रहीं।













































































