बदायूं पुलिस लाइन ग्राउण्ड में 35 हजार दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp Image 2025-10-21 at 3.18.33 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में दीपोत्सव व दीपावली मेले का किया गया भव्य आयोजन तथा 35,000 दीपो से रोशन हुआ पुलिस ग्राउंड ।*

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


दीपोत्सव पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में दीपोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया तथा क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण एवं पुलिस परिवार के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

पी0एम0एस0 के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम के अवसर पर रंगोली बनाने वाली टीम, पी0एम0एस0 के विद्यार्थियों, दीपक प्रज्वलित करने वाली टीम व प्रतिसार निरीक्षक मय सहयोगी टीम को 5000-5000/- रूपये एवं स्पोर्टस टीम को 2000/- रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया। सभी ने दीपोत्सव के इस आनंदमय आयोजन में सहभागिता करते हुए एकता, सौहार्द एवं उत्सव की भावना को साझा किया । तथा पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ,व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। दीपोत्सव ने पुलिस परिवार में एकता, सौहार्द व सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। अधिकारियों ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा —“यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights