बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस बरेली में दीपावली के पावन पर्व पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और हवन से की गई। कार्यालय परिसर में सुंदर रंगोली सजाई गई तथा दीप प्रज्वलन कर आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। सांसद छत्रपाल गंगवार ने भी सभी को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, देवेंद्र जोशी, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, डॉ. विनोद पागरानी, शिखा मल्होत्रा, कन्हैया राजपूत, मोहित तिवारी, विपिन भास्कर सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।