बारिश ने नगर निगम के दावे की पोल खोली , दुकानों में कैद हुऐ लोग

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा।  बीते गुरुवार भारी बारिश हुई. लेकिन पहली बारिश में ही नगर निगम के दावे की पोल खुल गई. यहां पर नाला निर्माण के नाम पर महीनों से नाले बंद पड़े हैं. इससे कालिंदी विहार और टेढ़ी बगिया इलाके की गलियां बरसात की वजह से तालाब बन गई हैं. वहीं, नगर निगम की लापरवाही से घरों के सामने ही बुरी तरह पानी भर गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दुकानों में कैद हो गए लोग
बताया जा रहा है कि इस जलभराव में एक बाइक भी पूरी तरह से डूब गई थी, जिसे लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला. वहीं, कई लोग अपने घरों और दुकानों में कैद हो गए. लोगों का कहना है कि उन्हें पहली बारिश में ही बहुत परेशानी हुई, लेकिन नगर निगम का कोई कर्मी वहां नहीं पहुंचा.

तीन युवक बाइक समेत डूबे
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह बात भी पता चली है कि यमुनापार टेढ़ी बगिया इलाके में एक 100 फुट रोड के नाले के उफन जाने से भयंकर जलभराव हुआ, जिसमें बाइक सवार 3 लोग गिर गए. बहाव तेज होने की वजह से उनकी बाइक बह गई. हालांकि, तीनों को स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बाहर निकाल लिया. 

आक्रोश में दिखे लोग
बताया जा रहा है कि 2 घंटे की मेहनत के बाद बाइक को भी ढूंढा जा सका और उसे बाहर निकाला गया. तीनों युवक बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें कई चोटें आई हैं. इस घटना से टेढ़ी इलाके के लोग नगर निगम से नाराज दिख रहे हैं. लोगों ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और नाले के निर्माण और चोक पड़े भूमिगत नाले की सफाई की मांग की है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights