बिल्सी। जिले में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लगाई जा रही वैक्सीन के प्रति जैसे-जैसे लोग जागरुक होते जा रहे है। वैसे- वैसे केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। आज बृहस्पतिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत क्षेत्र में 981 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शशिकांत ने बताया कि आज सीएचसी बिल्सी पर 211 लोग समेत क्षेत्र के गांव पुसगंवा, दबिहारी, रिसौली, सतेती, दिधौनी में टीमों द्वारा करीब 981 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। उन्होने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में अब काफी जागरुकता हो गई है। जिसके कारण लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। नगर के सीएचसी पर आज पहला टीका भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष पिंकी कावरा ने लगवा कर समाज को टीकाकरण कराएं जाने की संदेश दिया है।