बिल्सी। आज बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के गांव दबिहारी में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक जिलाध्यक्ष बबलेश सिह राठौड़ की मौजूदगी में आयोजित की गई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यूनियन को और मबजूत बनाने के लिए ग्राम सभा स्तर पर कमेटी का गठन का किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूनियन क्षेत्र में लगातार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है। यहीं कारण है कि यूनियन से क्षेत्र के किसान जुड़ते जा रहे है। उन्होने कहा कि यूनियन का मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए काम करती रहेगी। किसानों का हक दिलाना ही यूनियन का मुख्य लक्ष्य है। गांव की कमेटी के लिए रामप्रताप सिंह को ग्राम कार्यकारिणी का अध्यक्ष, राम शर्मा को सचिव, सुल्तान सिह को उपाध्यक्ष, सुखपाल सिंह को संयोजक, कुंवरपाल सिंह को ब्लाक उझानी का कार्यकारिणी अध्यक्ष तथा विनोद शर्मा उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी नियुक्ति किया गया।