बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सतेती में ग्राम देवता परिसर में बने मंदिर में आज बृहस्पतिवार को भगवान शंकर और उनके परिवार के अलावा शनिदेव, हनुमान बाबा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यहां धूमधाम से की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पहले बाबा सुरेश गिरि ने मंत्रोंच्चार के हवन-यज्ञ कराया। हवन-यज्ञ के बाद सभी प्रतिमाओं का जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद की महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर गांव में कलश यात्रा निकाली। साथ ही ग्रामीणों ने सभी प्रतिमाओं को टैक्टर-ट्रॉली से गांव भ्रमण कराया। इस मौके पर महादेव गिरि, सत्यपाल सिंह, कल्लू सिंह, पप्पू सिंह, सुबोध कुमार सिंह, बब्लू चौहान, जगमोहन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।