बिल्सी। एसएसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत आज शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को अवैध तंमचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल डीके गुप्ता ने बताया कि आज एसएसआई जितेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ अंबियापुर ब्लाक के पास चेकिंग अभियान चला रहे। तभी ब्लाक के सामने से गुजर रहे एक युवक को रोकने की कोशिश की। जो भागने लगा तभी पुलिस ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में बताया कि उसका नाम गुड्डू पुत्र लटूरी निवासी सिरतौल है। जिससे तलाशी दौरान उससे एक 12 बोर का तमंचा एवं एक कारतूस जिन्दा बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।