उझानी में स्कूली बच्चों की जान खतरे में,ई रिक्शा से स्कूल जाते-आते,हर पल खतरा
उझानी। नगर में स्कूली ई-रिक्शा बच्चों से इतने भरे हुए होते हैं कि चालक को हैंडल तक मोड़ने में दिक्कत होती है। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ई-रिक्शे और स्कूली वैन दौड़ रहीं हैं ,फिर भी अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। पंजीकृत वाहनों के अलावा अपंजीकृत वाहन भी सड़कों पर दौड़कर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूल संचालक ई-रिक्शों पर इतने बच्चे सवार कर देते हैं कि बैठने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है। बच्चों को चालक वाली सीट पर बैठा दिया जाता है। आठ सवारियों वाले रिक्शे पर दस से 12 बच्चे बैठाकर सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। रिक्शे पर 11 सवारियां, हैंडल मोड़ना भी मुश्किल स्कूली बच्चों की जिंदगी के साथ कितना खिलवाड़ किया जा रहा, इसकी बानगी स्कूलों की छुट्टी होने के दौरान देख सकते हैं। ई-रिक्शे पर बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाया जा रहा। पीछे की सीटों पर छह सवारियों को बैठाने के बजाय आठ-आठ बच्चे बैठाये जाते हैं। कुछ ई-रिक्शों पर सीटों पर बैठाने के साथ ही बच्चों को खड़ा भी कर दिया जाता है। इसके अलावा चालक के साथ भी तीन बच्चे बैठे हुए देखे जा सकते हैं। तीन बच्चे बैठे होने के कारण चालक को हैंडल मोड़ने तक में दिक्कत आती है। जनपद में संचालित अधिकतर स्कूली ई-रिक्शे कवर्ड नहीं है। सड़कों पर दौड़ने वाले नाम मात्र के ही ई-रिक्शे पूरी तरह से सुरक्षा के मानकों को पूरा कर रहे होंगे। पूरी तरह से खुले ई-रिक्शों के कारण बच्चों के गिरने की संभावना भी बनी रहती है। इन रिक्शों पर बच्चों के साथ हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
अतिरिक्त सीटें डालकर मानकों के साथ खिलवाड़ स्कूल संचालकों ने ई-रिक्शे में अतिरिक्त सीटें लगवा रखी हैं, जिसके जरिये क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ई-रिक्शे चलाए जा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। वहीं दूसरी तरफ अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा की परवाह किए बिना इन ई-रिक्शों पर बच्चों को भेज रहे। अधिक बच्चे होने के कारण ई-रिक्शों के पलटने की संभावना बनी रहती है । अवैध स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिले में गत एक सप्ताह से लगातार अवैध स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है आज भी तीन (इको) अवैध स्कूली वाहन सीज की हैं आगे भी इसी प्रकार का औचक निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध स्कूलीवाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा किसी भी स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा । ए .आर. टी. ओ. अमरीष कुमार अभी हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि ई रिक्शे में स्कूली छात्रों को लाना व ले जाना अवैध है इस सम्बंध में मैं ए आर टी ओ साहब व उच्चधिकारियों से मालूम करते हैं उनसे जो आदेश प्राप्त होगा उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी । आर. एल . राजपूत यातायात उपनिरीक्षक उझानी ।













































































