मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ब्याज बना वजह, पड़ोसी ने दोस्तों संग रची थी तेजपाल की हत्या और डकैती की साजिश

September 15, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। के भावनपुर थाना क्षेत्र के स्याल गांव की डकैती और विरोध करने पर साहूकार तेजपाल वर्मा की हत्या की वारदात का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पड़ोसी साहिल ने साजिश रचकर अपने दोस्तों से वह वारदात कराई थी। पुलिस ने अलग-अलग तीन मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।इनमें चार बदमाश स्याल गांव निवासी साहिल, कांच का पुल अहमदनगर गली नंबर 13 लिसाड़ी गेट निवासी अलीशान, गाजियाबाद के मसूरी के ग्राम नाहल गांव निवासी सैफुल्ला, कैफ उर्फ नन्हे मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पांचवें आरोपी नाहल निवासी अजीम को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और डकैती में लूटा गया सामान और नकदी भी पुलिस ने बरामद की। छठे बदमाश लिसाड़ी गेट निवासी मुजम्मिल की तलाश जारी है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छह सितंबर की रात बदमाशों ने भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्याल में साहूकार तेजपाल वर्मा (70) को बंधक बनाकर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये और 15 तोले से अधिक के सोने के जेवरात तथा चांदी के जेवर लूट लिए थे। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तेजपाल वर्मा की मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे राहुल ने लूट और हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तीन थाना क्षेत्रों में तीन बार हुई मुठभेड़
एसपी देहात ने बताया कि रविवार सुबह थाना भावनपुर पुलिस ने छोईया पुलिया स्याल रोड पर मुठभेड़ के दौरान स्याल निवासी साहिल और लिसाड़ी गेट निवासी अलीशान को गिरफ्तार किया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हुए। बाकी चार बदमाश भाग गए। इसके बाद परीक्षितगढ़ पुलिस ने ग्राम सोना होते हुए लालपुर पुलिया के पास मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से सैफुल्ला को घायल अवस्था में पकड़ा। घेराबंदी करके उसके साथी अजीम को गिरफ्तार किया। इसके बाद थाना जानी थाना पुलिस ने भोला झाल से आगे भूपगढ़ी के जंगल में मुठभेड़ में कैफ उर्फ नन्हे को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया।

ये सामान किया बरामद
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे, एक गले का हार, दो ओम के लॉकेट, दो कंगन, एक कमरबंद ,तीन चेन, दो हाथफूल, एक मंगलसूत्र, एक गले का हार, पांच सिक्के 10 ग्राम, 10 अंगूठी, 10 जोड़ी बिछुए, दो जोड़ी पाजेब, 45 हजार रुपये, एक तौल मशीन इलेक्ट्राेनिक, मृतक का पेनकार्ड, वोटर आईडी, एसबीआई पासबुक, एक पेन बरामद किया।

ब्याज पर रुपया देते देखकर रची साजिश
एसपी देहात के अनुसार साहिल साहूकार तेजपाल वर्मा के यहां अक्सर जाता था। उसके सामने ही तेजपाल जेवरात गिरवी रखकर लोगों को ब्याज पर रुपये देता था। साहिल पहले लोनी में सिलाई का काम करता था। इन दिनों वह खाली था। उसने साथ में सिलाई का काम करने वाले नाहल निवासी सैफुल्ला, कैफ उर्फ ननने, अजीम को इसकी जानकारी दी। लिसाड़ी गेट के शातिर बदमाश अलीशान और मुजम्मिल को भी वारदात में शामिल किया।

पत्नी के बेटी के यहां जाने पर की वारदात
6 सितंबर शनिवार को साहूकार की पत्नी सरोज अपनी पोती नैंसी और पोते कुक्कु के साथ बेटी रेखा के यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने मुरादनगर गई थी। इसकी जानकारी साहिल को दिन में हो गई थी। उसने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी। योजना के तहत शनिवार मध्य रात्रि के बाद सभी बदमाश साहिल के घर एकत्र हुए। साहिल अपने घर से ही दिशा निर्देश देता रहा। अन्य आरोपी छत के रास्ते साहूकार के घर में दाखिल हो गए। वारदात के बाद बदमाश गांव से बाहर खड़ी स्कूटी पर सवार होकर भाग गए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights