बरेली । मोटरसाइकिल सवार दंपति और बच्चे को तेजी से आ रही एक स्कूटी ने टक्कर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और पति-पत्नी घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बलिया निवासी मेडिकल मालिक नितिन पाल के 5 वर्षीय बेटे अक्षय पाल की रविवार की दोपहर भमोरा के रमपुरा मोड के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । मृतक के घर वालों ने बताया कि अक्षय पाल अपने पिता नितिन पाल और मां पायल के साथ सिरौली थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया स्थित अपने दूसरे घर से मोटरसाइकिल पर भमोरा के बलिया आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही रमपुरा मोड़ के पास तेजी से आ रही एक स्कूटी ने उनकी मोटरसाइकिल में साइड से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल गिर गई और उस पर सवार तीनों लोग जमीन पर गिर गए सिर में गंभीर चोट लगने के कारण 5 वर्षीय अक्षय पाल की मौके पर मौत हो गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विपिन पाल और उसकी पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा मृतक बेटे के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और स्कूटी को कब्जे में ले लिया और चालक फरार हो गया उसके चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू कर दी।