बरेली । एक गूंज सेवा समिति बरेली उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में एक गूंज कपड़ा बैंक द्वारा झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले लोगों की निरंतर मदद कर रहा है समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) की दिशा निर्देशन में समिति के पदाधिकारी झुग्गी झोपड़ियां में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को कपड़ा बैंक के माध्यम से कपड़े का वितरण कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्य मैं बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं समिति द्वारा एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण, स्वास्थ्य शिविर द्वारा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण और दवा का वितरण, जरूरतमंद लोगों की मदद करना, वृक्षारोपण जैसे कई कार्य महत्वपूर्ण किए जाते हैं इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी वर्मा के नेतृत्व में नैनीताल रोड किनारे झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर कपड़े का वितरण किया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनीवर्मा, संदीप वर्मा, सौरभ वर्मा, मोना श्रीवास्तव मौजूद रही।