सपा का ड्रीम प्रोजेक्ट मौत बांट रहा, भाजपा देख रही तमाशा

5e900780-e69a-46a1-8918-d8591430a690
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मोदी और योगी के मंत्रियों के शहर में वोटरों पर मौत का साया
अंडरग्राउंड बिजली लाइन से हर गली बनी डेंजरस जोन
बदायूं में अंडरग्राउंड केबिल बाक्स में आज लगी आग, करंट से एक और युवक की मौत
कई लोगों की मौत के बाद भी बिजली विभाग हरकत में नहीं आया
हर गली में खुले पड़े हैं केबिल बाक्स, अभी से जर्जर हो गई है केबिल
बदायूं। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं से है। आज शहर के सुभाष चौक पर अंडरग्राउंड बिजली लाइन के केबिल बाक्स में भीषण आग लग गई। लोगों ने मिट्टी डाल कर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। समीप ही पनबाड़ी बिजली घर है फिर भी कोई बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। केबिल बाक्स में आग लगने से सुभाष चौक और मोहल्ला ब्राहमपुर के 10-15 घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। अफरातफरी मच गई। बड़ा हादसा होने से भी टल गया। यह इलाका बाजार होने की वजह से व्यस्तम है। अतिक्रमण से सड़क भी संकरी हो गई है।
इधर, शहर के इस्लामियां इंटर कालेज के गेट पर लगे बिजली पोल में करंट आने से आज मीरासराय के 35 वर्षीय नसीर की मौत हो गई। नसीर मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है। आज शाम को वह इस्लामियां इंटर कालेज के गेट की चाहरदीवार पर चढ़ा, समीप ही बिजली पोल लगा है। इसमें करंट प्रवाहित होने की वजह से नसीर की मौत हो गई। परिवार वालों ने कार्रवाई से इंकार किया और बगैर पोस्टमार्टम कराए ही नसीर के शव को घर ले गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


आज बारिश हो रही होती और कालेज खुला होता तो यह बिजली पोल कितनों की जान लेता, सोचने मात्र से रूह कांप जाती है। लगता है बिजली अफसरों को कोई चिंता नहीं है।
आपको बता दें कि वर्ष 2016 में सपा शासनकाल में सपा के पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट अंडरग्राउंड लाइन का काम शुरु हुआ। यह प्रोजेक्ट पांच साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। अगर काम गुणवत्ता के साथ हुआ होता और समय से पूरा हो गया होता तो यह ड्रीम प्रोजेक्ट आज मौत नहीं बांट रहा होता। शहर भर में अंडरग्राउंड लाइन से बिजली सप्लाई शुरु होती और ऊपर जा रही बिजली लाइन व खंभे हट गए होते।
साढ़े चार साल से भाजपा की सरकार है। राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा केंद्रीय मंत्री है। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री है। योगी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी डा. संघमित्रा मौर्य बदायूं से भाजपा की संासद हैं। इसके अलावा जिले में छह में से पांच भाजपा के विधायक हैं। फिर भी साढ़े चार साल में भाजपा के किसी मंत्री,सांसद,विधायक ने अंडरग्राउंड बिजली लाइन में घोटाले,बदहाली की कोई मांग नहीं उठाई। अंडरग्राउंड लाइन में सुधार के लिए कोई पहल या कार्रवाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जबकि अंडरग्राउंड बिजली लाइन की केबिल, बाक्स की बदहाली सभी को दिख रही है। आये दिन पशुओं और आदमियों की मौते हो रही हैं। तभी तो जनता कह रही है कि सपा का ड्रीम प्रोजेक्ट मौत बांट रहा और भाजपा तमाशा देख रही है।
आइये आपको शहर में खुले पड़े केबिल बाक्स, जर्जर केबिलों की तस्वीरें दिखाते हैं। आप खुद देखियें कैसे शहर की हर गली-मोहल्ला डेंजरस जोन बन चुका है। आप खुद देखे मोदी और योगी के मंत्रियों के वोटरों पर मौत का साया है या नहीं। फिर भी बिजली विभाग के बड़े अफसर अपनी लापरवाही नहीं मान रहे, उल्टे असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights