भगवान पार्श्वनाथ स्वास्थ्य महाशिविर” माह में दो बार लगेगा, मेडिकल जांच में छूट
बरेली। श्री महावीर निर्वाण समिति ने बरेली में प्रथम बार स्थाई रूप से “भगवान पार्श्वनाथ स्वास्थ्य महा शिविर” माह में दो बार द्वितीय और चतुर्थ रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाएगा। इस शिविर में 20 रुपए में पंजीकरण करके पेटेंट दवाओं पर 25% व जेनेरिक दवाओं पर 50% की छूट के साथ ही शहर के जाने-माने पैथोलॉजी व जांच केंद्रों पर जांच में 50% की छूट भी रोगियों को दिलाई जाएगी।जैन मंदिर, रामपुर गार्डन में प्रेस को जानकारी देते हुए जैन समाज के मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन ने बताया कि बरेली के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। जब स्वास्थ्य महाशिविर जैन मंदिर, रामपुर गार्डन, निकट संजय कम्युनिटी हॉल के वातानुकूलित धर्मशाला में जैन समाज की संस्था लगाने जा रही है। भगवान महावीर स्वामी के जीव कल्याण के सिद्धांतों को धरातल पर लाने का जैन समाज का यह लघु प्रयास ही है।इस स्वास्थ्य महा शिविर के संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जैन ने बताया कि एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक विधा के हृदय, अस्थि, स्त्री, न्यूरो, कैंसर, मधुमेह, चेस्ट, त्वचा, नेत्र, ई.एन.टी, दंत, बाल रोग आदि चिकित्सीय क्षेत्रों के ढाई दर्जन से अधिक अनुभवी, प्रतिष्ठित, सेवाभावी, वरिष्ठ विशेषज्ञ सहित सर्जन व फिजिशियन भी अपनी सेवाएं महा शिविर में देंगे।
उन्होंने कहा कि सप्ताह के अन्य तीन दिनों में सायं 6 बजे से 7 बजे तक महा शिविर के मरीजों को फॉलो अप देने के लिए एक विशेषज्ञ डॉक्टर जैन मंदिर रामपुर गार्डन में बैठा करेंगे।समिति के सहयोगी व्यवसायी मनीष जैन ने बताया कि कुछ आवश्यक दवाएं निःशुल्क व पेटेंट दवाओं पर 25% व जेनेरिक दवाओं पर 50% की छूट के साथ ही शहर के जाने-माने पैथोलॉजी व जांच केंद्रों पर जांच में 50% की छूट भी रोगियों को दिलाई जाएगी।डॉ पी. के. जैन ने बताया कि महा शिविर के रोगियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन फ़ेको विधि से लेंस, चश्मा, एडमिशन, भोजन, परिवहन के साथ निशुल्क निजी मेडिकल कॉलेज में कराया जाएगा। होम्योपैथिक औषधालय पूर्व के समान प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक गतिमान रहेगा।जेन समिति ने बताया कि पंजीकरण शुल्क मात्र ₹20 रखा गया है जिसमें बजन, ब्लडप्रेशर, ऑक्सीजन, शुगर, ईसीजी, बीएमडी व पीएफटी जाँच मेदांता अस्पताल गुरूग्राम द्वारा निःशुल्क की जाएगी।
समिति ने अपील की है कि महा शिविर के बारे में अपने आसपास के लोगों सहित शहर के साथ साथ बरेली के आसपास के क्षेत्र के मरीज भी इस महाशिविर का लाभ नियमित रूप से उठा सकते हैं।इस अवसर पर सर्वश्री सुनील जैन, धनंजय जैन, अतुल जैन, नीति जैन आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना















































































