बदायूँ।।गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आज से एक विशेष ‘दस दिवसीय योग कार्यशाला’ का अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली के तनाव को दूर कर छात्र-छात्राओं में एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। अगले दस दिनों तक प्रतिदिन सुबह विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आयुवर्ग के अनुसार आसान और प्रभावी योग सिखाए जाएंगे। विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन के साथ-साथ एकाग्रता बढ़ाने वाले प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी का अभ्यास कराया जाएगा।पढ़ाई और परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विशेष रूप से ‘ध्यान’ और मानसिक शांति के सत्र भी इस कार्यशाला का हिस्सा होंगे।इस महत्वपूर्ण कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर मदर एथीना स्कूल की आदरणीय निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत जी ने बच्चों को योग का महत्व समझाते हुए बताया कि आज के डिजिटल युग और प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक अनुपम कला है, जो हमारे शरीर, मन और बुद्धि को संतुलित करती है। शिक्षा का असली उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ व्यक्तित्व का निर्माण करना है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी एवं अभिभावक इस दस दिवसीय कार्यशाला का पूरा लाभ उठाएंगे और यहाँ सीखी गई योग क्रियाओं को केवल इन १० दिनों तक सीमित न रखकर अपने जीवन की स्थायी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंग