सुविधा से वंचित बच्चों को शिक्षा और पोषण की मुख्यधारा से जोड़ रहा ज़ॉर्टेक्स फाउंडेशन

WhatsApp Image 2026-06-10 at 7.47.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य प्रदान करने की दिशा में ज़ॉर्टेक्स फाउंडेशन महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सुविधा से वंचित बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।संस्था केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। प्रत्येक शिक्षण सत्र के दौरान बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट स्नैक्स वितरित किए जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़े और वे नियमित रूप से शिक्षा केंद्रों से जुड़े रहें।ज़ॉर्टेक्स फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहित कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को केवल साक्षर बनाना नहीं, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और उचित पोषण बच्चों को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकालकर आत्मनिर्भर बनाने के सबसे प्रभावी साधन हैं।संस्था की सचिव एवं संस्थापक दीक्षा कुमारी के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम लगातार ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर रही है, जहां बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। साथ ही अभिभावकों को जागरूक कर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।गौरतलब है कि ज़ॉर्टेक्स फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, भोजन वितरण एवं अन्य सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्यरत है। संस्था का लक्ष्य भविष्य में इस अभियान का विस्तार कर अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा और सहायता पहुंचाना है।ज़ॉर्टेक्स फाउंडेशन (NGO Unique ID: UP/2025/0744269) आगरा स्थित एक पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन है, जो वंचित बच्चों के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights