मोदी और योगी के मंत्रियों के शहर में कावरियों के घायल और अपवित्र होने का खतरा
बदायूं में कावड़ मार्ग की सड़क बिन बरसात के बनी तालाब
अगर कावड़ यात्रा निकली तो कावरिये गिरते पड़ते पहुंचेगे शिवालय
कावरियों की मजबूरी नाली के दूषित पानी से होकर जाएं विरुआबाड़ी मंदिर
महीनों से बदहाल है सड़क, सड़क उखड़ी बना गड्डा, उसमें नाली का भरा पानी
पालिका चेयरमैन ने लोकनिर्माण विभाग और बिजली विभाग को ठहराया दोषी
बदायूं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में बरेली-मथूरा मार्ग को लालपुल-खेड़ानवादा जोड़ता है। इसी के बीच पथिक चौक से बिरुआबाड़ी मंदिर के मध्य दावत रेस्टोरेंट के सामने कई माह से गड्ढे में सड़क है। सड़क का तो नाम भी नहीं बचा है। सड़क के बीचों बीच गड्ढा और उसमें नालियों का दूषित पानी बगैर बरसात के भरा रहता है। अब आप अंदाजा लगाइये कि बरसात में इस सड़क का क्या हाल होता होगा। इसी बदहाल सड़क से चंद कदम की दूरी पर प्राचीन बिरुआबाड़ी मंदिर है। इस मंदिर में शिवालय भी है। इसलिए सावन माह में कावरिये इसी मंदिर में जल चढ़ाते और बड़ी संख्या में रुकते हैं। यह सावन में कावरियों का मुख्य मार्ग है। साथ ही यहां अनेक मैरिज लान भी हैं। शादी के सीजन में बारातियों का क्या हाल होगा आप समझ ही सकते हैं।

इस बदहाल सड़क के आसपास के नागरिक महीनों से नगर पालिका, लोकनिर्माण विभाग और जिला प्रशासन से फरियाद करते करते थक गए हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। आपको बता दें कि बदायूं से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा केंद्रीय राज्यमंत्री हैं, वहीं शहर निवासी विधायक महेश चंद्र गुप्ता प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्य मंत्री है। अगर जल्द सड़क ठीक नहीं हुई और जलभराव से निजात नहीं मिली तो कावरिये घायल भी होंगे और नाली के दूषित पानी की वजह से अपवित्र भी हो सकते हैं।

आपको यह भी बता दें कि आक्रोश बढ़ने पर पिछले दिनों नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने आर्थिंग के लिए नगर पालिका की पाइप लाइन पर सरिया डाली, जिससे पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से जलभराव हो रहा है। उन्होंने बिजली विभाग और लोकनिर्माण विभाग को दोषी ठहराया है। अभी सड़क मरम्मत और जलभराव से निजात का काम शुरु नहीं हो सका है। पालिका चेयरमैन का कहना है कि वह जल्द इस संबंध में संबंधित विभागों से बात करेंगी। जबकि 25 जुलाई से कावर यात्रा शुरु होने वाली है।













































































