दातागंज में ₹24.22 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय,शिलान्यास

WhatsApp Image 2026-06-11 at 8.04.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। विकासखंड म्याऊं क्षेत्र के ग्राम कोड़ा जयकरन में गुरुवार को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। लगभग ₹24.22 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक विद्यालय का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का अनावरण कर किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का स्वागत विधायक राजीव कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, भाजपा नेता अनिल सिंह, डीसीएफ अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप एवं बुधपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया।जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल कंपोजिट विद्यालय क्षेत्र के गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां बच्चों को निजी विद्यालयों जैसी आधुनिक और डिजिटल शिक्षा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ₹24.22 करोड़ की लागत से केवल एक भवन का निर्माण नहीं हो रहा, बल्कि ग्रामीण बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने की मजबूत नींव रखी जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए सुरक्षा कवच की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। जनधन योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज करोड़ों गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों में प्राप्त हो रहा है। राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
उन्होंने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज का अंत हुआ है और बुलडोजर अब विकास तथा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रतीक बन चुका है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए कहा कि उनकी रेल मंत्री से बातचीत हो चुकी है और जून अथवा जुलाई माह से बदायूं-लखनऊ ट्रेन सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित ट्रेन सुबह 5:25 बजे बदायूं से रवाना होगी तथा लखनऊ से सुबह 10 बजे वापसी करेगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय पूरे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला साबित होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय परिसर में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी संसाधन और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
विधायक ने बताया कि विद्यालय में सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के रहने हेतु आवासीय ब्लॉक भी बनाए जाएंगे। शिक्षक परिसर में रहकर बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख सकेंगे। यह विद्यालय डे-स्कूल के रूप में संचालित होगा, जहां विद्यार्थी सुबह अध्ययन के लिए आएंगे, दोपहर में आधुनिक डाइनिंग हॉल में पौष्टिक मिड-डे मील प्राप्त करेंगे और अवकाश के बाद अपने घर लौट जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। प्रत्येक कक्षा में स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल प्रोजेक्टर और इंटरनेट सुविधा होगी। विज्ञान एवं गणित विषयों के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं तथा हाई-टेक कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विशाल खेल मैदान, समृद्ध पुस्तकालय, आरओ युक्त शुद्ध पेयजल व्यवस्था, आधुनिक शौचालय और सीसीटीवी आधारित सुरक्षा प्रणाली भी विकसित की जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, क्षेत्रीय संयोजक ब्रज क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा बुधपाल सिंह, डीसीएफ चेयरमैन रविंद्र सिंह, विकासखंड म्याऊं के सी. शाक्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय निर्माण को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights