संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल

WhatsApp Image 2026-06-11 at 8.11.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय की मौजूदगी में तहसील सदर के कछला गंगा घाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसके अलावा तहसील दातागंज के अटेना पुख्ता घाट एवं तहसील सहसवान के माजरा सिठौलिया खाम में अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आपदा की स्थिति में किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता का परीक्षण किया गया।अभ्यास के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत सामग्री वितरण, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने संबंधी कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित बाढ़ की स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करना तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करना है, साथ ही आमजन को भी आपदा के समय सतर्क रहने एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights