गोरखपुर में युवक ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में चाय की दुकान पर जहर खाकर की आत्महत्या का प्रयास

Screenshot 2025-09-08 175848
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर रोड पर स्थित चाय की दुकान पर रविवार को एक युवक ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में उसके सामने ही जहर खा लिया। गंभीर हालत में युवक को पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मूलरूप से देवरिया का रहने वाला 36 वर्षीय युवक अपने परिवार के साथ फर्टिलाइजर रोड पर किराए के मकान में रहता है। परिवार की आजीविका के लिए उसने पत्नी के साथ मिलकर पास के चौराहे पर चाय की दुकान खोली थी। पिछले दिनों उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद युवक को पोस्ट ऑफिस में नौकरी मिल गई। रविवार शाम करीब 4:30 बजे युवक अपनी दुकान पर पहुंचा। तभी पत्नी व उसके बीच विवाद हो गया। युवक ने कहा कि नौकरी लगने के बाद उसने पत्नी से दुकान बंद कर उसके साथ चलने को कहा, लेकिन पत्नी मना कर देती रही। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक व्यापारी से अवैध संबंध है। मामले को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था, यहां तक कि फर्टिलाइजर चौकी पर पंचायत भी हुई थी, लेकिन समाधान नहीं निकला। आक्रोशित युवक ने अचानक जहर खा लिया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक व पत्नी के बीच चल रहे विवाद की गहराई से जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights