बदायूं। होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जिला कारागार, बदायूं में 5 से 7 सितम्बर तक महिला कैदियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ब्यूटीशियन कार्यशाला का आज सफल समापन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिला कैदियों को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना और भविष्य के लिए नए अवसर उपलब्ध कराना रहा। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने उत्साह के साथ अपनी सीख साझा की और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। संस्था की डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि – “कारागार की दीवारें किसी के सपनों को नहीं रोक सकतीं। अगर हौसला और अवसर मिले तो हर महिला अपनी नई पहचान बना सकती है। हमारी संस्था आगे भी इसी तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करती रहेगी।” इस कार्यशाला को सफल बनाने में डिप्टी जेलर अनन्या मैम कारागार शिक्षिका गुलशन अफ़रोज़ की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह कार्यक्रम प्रभावी रूप से संपन्न हो सका। जिसमें संस्था की ट्रेनर खुशबू साहू और शिखा तथा वालंटियर ज्योति सागर और रिया सिंह, दीप्ति साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।