उझानी। नगर के पंजाबी कालोनी स्थित सुहाग पैलेस में आयोजित 07 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से पूर्व आज नगर में पीत वस्त्र धारी महिलाओं ने एक भव्य कलश यात्रा निकाली । कलश यात्रा नगर के स्टेशन रोड स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर से प्रारम्भ होकर स्टेशन रोड, लिंक रोड ,बदायूँ रोड, घण्टाघर चौराहे, स्टेशन रोड होती हुई वापस सुहाग पैलेस पर समाप्ति हुई । कलश यात्रा में राधा कृष्ण रूप सजे कलाकारों के साथ महिलाएं भजनों पर नृत्य करती हुईं व कलश सिर पर धारण कर प्रभु नाम के जय कारे लगाते हुए आगे बढ रहीं थीं। आयोजकों मोहन वार्ष्णेय,मनोज अदलख्खा, अंकुर वार्ष्णेय,निशान्त वार्ष्णेय,रोहतास गुप्ता,डॉक्टर नवीन अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय ने बताया कि यह श्रीमद भागवत कथा दिनाँक 07 सितम्बर 2025 दिन रविवार से दिनाँक 13 सितम्बर दिन शनिवार तक श्री व्रन्दावन धाम से पधारे कथा व्यास पण्डित हेम कृष्ण महाराज के श्रीमुख से दोपहर 03 बजे से शाम 07 बजे तक आयोजित होगी । दिनाँक दिन रविवार को दोपहर 02 बजे से कथा स्थल पर ही एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस कलश यात्रा में अनीता वार्ष्णेय,रश्मि रावत,गुन्जन वार्ष्णेय, प्रेमलता वार्ष्णेय, अंजू अदलख्खा, दीप माला गोयल (पूर्व चेयरमैन बदायूँ) ,संगीता माहेश्वरी, रानी सिंह पुण्डीर, रश्मि रावत,रूपल वार्ष्णेय, प्रेमलता शर्मा ,सलोनी माहेश्वरी आदि महिलाएं मौजूद रहीं !