पथराव और फायरिंग से थर्राया इलाका, छतों पर दिनभर बरसे पत्थर, लाठीचार्ज के बीच हिंसक झड़प

Screenshot 2025-09-06 183023
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद।  के पाकबड़ा थाना इलाके के उमरी सब्जीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 उमरी सब्जीपुर गांव में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़कों पर लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को तितर  बितर कर दिया, लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से दोनों के लोग छतों पर पहुंच गए।  इसके बाद करीब डेढ़ घंटे पथराव किया गया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह गांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला जा रहा था। आस मोहम्मद पक्ष के राशन डीलर खलील के परिवार ने जुलूस के लिए बिरयानी बनाई थी। इस बार पंचायत चुनाव में पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे आरिफ के पक्ष के कुछ लोग भी बिरयानी खाने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई और देखते ही देखते यह बहस पथराव में बदल गई। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दोनों पक्षों ने की एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और जुलूस को आगे बढ़ने दिया लेकिन शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे फिर से दोनों गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग की। करीब डेढ़ चले पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

हिंसक झड़प में कई लोग घायल
लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों को उनके घरों के अंदर जाने के लिए मजबूर किया। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए। पुलिस घायल अरवाज, भूरा, सिब्ते, संजीदा, नदीम को जिला अस्पताल भिजवा दिया है हालांकि घायलों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने बचने को कई लोग निजी अस्पताल में ही अपना इलाज करा रहे हैं।  एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि गांव का माहौल खराब कराने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को चिंह्ति कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पथराव और झगड़ा करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

उमरी सब्जीपुर में गैंगवार, गांव में तनाव
उमरी सब्जीपुर गांव में पिछले एक साल से दो गुटों के बीच लगातार पथराव, मारपीट और हिंसक झड़प की कई घटनाएं हो चुकी हैं आधा दर्जन से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकह हैं बावजूद गांव में घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। जिससे आये दिन गांव में तनाव का माहौल बना रहता है।

पिछले साल 9 सितंबर 2024 को मस्जिद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। इसके बाद 30 अगस्त 2024 को उमरी गांव में प्लाॅट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में झड़प हुई। इसके अलावा नौ जुलाई 2025 को प्रधान के चुनाव को लेकर गांव में तीसरी बार मारपीट और झगड़ा हुआ था। इन घटनाओं के बाद भी हिंसा का सिलसिला जारी रहा। 22 अगस्त 2025 को रतनपुर कला गांव में भी प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। जिससे अगले ही दिन 23 अगस्त 2025 को दूसरे प्रधान प्रत्याशी पक्ष ने प्रधान पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बढ़ते तनाव को देखते हुए उसी दिन पुलिस ने प्रधान और प्रधान प्रत्याशी दोनों के खिलाफ 15 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया लेकिन लोगों का कहना है कि यह केवल कागजी कार्रवाई है और असली दोषियों पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है।

घरों में कैद हो गए लोग
शुक्रवार की शाम को जब पथराव शुरू हुआ तो लोग घरों में कैद हो गए। पथराव इतना जबरजस्त था की गई राहगीर भी इस पथराव में घायल हो गए। लोगों ने बताया कि चुनाव की रंजिश में यह लोग आम लोगों को भी निशान बना लेते है। उधर, पुलिस उपद्रव करने वालों की तलाश करने के लिए जगह जगह छापा मार रही है। कई लोग पुलिस ने हिरासत में लिए हैं।

ईद मिलादुन्नबी जुलूस में उपद्रव: 27 नामजद, 50 अज्ञात पर मुकदमा, गांव में तैनात फोर्स
मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर गांव में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने 27 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को गांव में सघन तलाशी अभियान चलाकर छतों पर जमा ईंट-पत्थरों को हटाया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights