साइबर हैकाथन कार्यक्रम मे पहला पुरस्कार जीतने वाले मोहम्मद अदीब खान का भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-04 at 7.00.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मोहल्ला कबूलपुरा निवासी पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के पीआरो सरताज अली खान के बेटे मोहम्मद अदीब खान ( सॉफ्टवेयर इंजीनियर ) ने भारत सरकार द्वारा भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के ऑडिटोरियम में आयोजित साइबर सुरक्षा हैकाथान कार्यक्रम मे दिनाँक, 31 जुलाई को प्रथम पुरस्कार के रूप मे 5 लाख रुपये की धनराशि जीती थी उसके बाद मोहम्मद अदीब खान बेंगलूरु से अपने कालेज के०ऐन०आई० टी लौट गए थे। प्रथम पुरस्कार जीतने के बाद मोहम्मद अदीब ने दिनाँक 3 सितंबर को शाम 7 बजे बदायूं वापसी की। मोहम्मद अदीब के प्रथम बार बार बदायूं आगमन पर दारुल उलूम शाहे विलायत की ओर से दारुल उलूम शाहे विलायत कबुलपुरा के तत्वाधाम मे स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। दारुल उलूम शाहे विलायत के सरबराहेआला हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब की सरपरस्ती मे मदरसे के तलबाओ और हज़रत के मुरीदो ने फूल माला डालकर स्वागत किया। इस मौके पर बनारस से चलकर आये हिंदुस्तान के मशहूर खतीब हज़रत नूर आलम साहब ने भी शिरकत की।दारुल उलूम शाहे विलायत के सरबराहेआला हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब और हिंदुस्तान के मशूर ख्तीब हज़रत नूर आलम बनारसी ने मोहम्मद अदीब खान को मूमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दारुल उलूम शाहे विलायत के सरबराहेआला हज़रत मौलाना अब्दुल रसूल कादरी साहब ने कहा मोहम्मद अली खान ने बेंगलुरु में प्रथम पुरस्कार जीतकर बदायूं का नाम रोशन किया है इसलिए हमने अदीब खान की हौसला अफजाई के लिए यह प्रोग्राम रखा है ताकि भविष्य में जो लोग भी बदायूं का नाम रोशन करें उनको दारुल उलूम शाह विलायत इसी तरह से मोटिवेट करता रहेगा। इसके बाद मोहम्मद अदीब खान का काफिला अपने आवास काली कोठी के लिए रवाना हुआ जहाँ उनके परिवार के लोगो ने उनका फूल मालओ से स्वागत किया। और लगभग रात्री 11 बजे मदरसा सुल्तान आरफीन के बानी कारी हसीन साहब की ओर से जन्नत मैरिज लान मे मूमेंटो और शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कारी फज़ले रसूल कादरी, कारी समीर, कारी कासिम, नईम खान,बादिउज़्ज़मा, हाफिज जुनैद, शकील,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अफसर खान, सपा के नगर उपाध्यक्ष कौसर अली खान , डॉ मुशफ्फे, साजिद खान, हसीब खान, मोहमद अर्श, मोहम्मद अली खान, अनस खान, मोहम्मद रफी, फैसल खान, अफजल खान, जीशान खान, मौलाना इशाक आदि मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights